बुधवार, सितंबर 09 2026 | 03:13:08 PM

डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में अब तक एक सैन्य अधिकारी और 4 जवानों का बलिदान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

जम्मू. जम्मू. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगली एरिया में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ सेना का मुठभेड़ जारी. मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ताजा, रिपोर्ट के अनुसार, पाँचों घायलों का मंगलवार सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेके पुलिस) के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शाम करीब 7.45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. सेना ने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जंगल में छिपे होने की थी खबर

सेना ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया है तथा अंतिम जानकारी आने तक अभियान जारी था. अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अभियान शुरू किया गया था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन कहा कि आगे कि जानकारी का अभी इंतजार है.

ट्वीट कर दी जानकारी

सेना की 16वीं कोर, जिसे ‘व्हाइट नाइट कोर’ के नाम से भी जाना जाता है, ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं, अभियान जारी है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना और जेकेपी द्वारा डोडा के उत्तरी क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी किया गया था. आज रात लगभग 9 बजे आतंकवादियों से मुठभेड़ हुआ, जिसमें भारी गोलीबारी हुई. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि हमारे बहादुर जवान घायल हुए हैं.’

रात को रोक दी गई थी फायरिंग

सेना के अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात को आतंकवादियों के साथ फायरिंग को रोक दी गई थी, लेकिन मंगलवार को तड़के सुबह से गोलीबारी शुरू हुई, जो अभी तक जारी है.

साभार : न्यूज18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।