लोड हो रहा है...

महाराष्ट्र में पुलिस ने ट्रक को रोककर 80 करोड़ रुपये की चांदी की बरामद

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की वोटिंग के लिए महज चार दिन का समय बचा हुआ है. 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. यही कारण है कि वोटिंग से ऐन वक्त पहले पुलिस के साथ ही तमाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क बनी हुई हैं. इसी को देखते हुए पुलिस जगह-जगह पर चेंकिग कर रही है. इसी दौरान मुंबई पुलिस ने एक ट्रक से आठ हजार किलो चांदी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर इनकम टैक्स और चुनाव आयोग की टीम मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार मानखुर्द पुलिस वाशी चेक नाके के पास नाकाबंदी किए हुए थी. जहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी की जा रही थी. तभी वहां से ट्रक गुजरा जिस पर शक होने के चलते उसे रोका गया. पुलिस अधिकारियों द्वारा जब ट्रक की तलाशी की गई तो सबके होश उड़ गए.

करोड़ों की चांदी ट्रक से बरामद

ट्रक के पीछे के जब गेट खोले गए तो पुलिस भी हैरान रह गई. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरा ट्रक चांदी से भरा हुआ था. इस चांदी का जब वजन कराया गया तो पता चला कि कुल वजन 8,476 किलोग्राम है. इतनी चांदी की बाजार में कीमत लगभग 79 करोड़ 78 लाख 21 हजार 972 रुपए है. इतनी बड़ी मात्रा में चांदी देख पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।