लोड हो रहा है...

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में दो दिन पहले आ जाएगा लोकसभा चुनाव का परिणाम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

ईटानगर. चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई है। आयोग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथ ही घोषित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब आयोग की ओर से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है।

19 अप्रैल को होगी वोटिंग
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के साथ ही 19 अप्रैल को यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों में मतगणना 4 जून के बजाए अब 2 जून को होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दोनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में किसी भी हालत में 2 जून तक मतगणना का काम पूरा हो जाना चाहिए। चुनाव आयोग की तरफ से इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जबकि पहले चुनाव आयोग की तरफ से इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 जून तय की गई थी। अब चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि यहां मतगणना 2 जून को होगी।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।