बुधवार, सितंबर 09 2026 | 03:04:46 PM

सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जिले के उप जिला हंदवाड़ा में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़ा हुआ है और वह क्षेत्र में सॉफ्ट टारगेट करने की फिराक में था। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को हंदवाड़ा के काचरी गांव से हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के  आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसे लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

हंदवाड़ा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी हंदवाड़ा दाऊद अयूब ने कहा कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेना की 30आरआर और हंदवाड़ा पुलिस सहित सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान जाकिर हामिद मीर के रूप में की गई है। अधिकारी ने आगे कहा कि आतंकवादी को इलाके में आसानी से किए जा सकने वाली आतंकी वारदात करने के लिए कहा गया था, जिसमें निर्दोष नागरिकों को निशाना बना सकता था। वह पाकिस्तान स्थित हैंडलर जहूर अहमद मीर के संपर्क में था, जो उसे ऐसे काम करने के लिए बरगला रहा था।

अधिकारी ने बताय कि उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक हथगोला बरामद किया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 124/2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

साभार : अमर उजाला

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।