मंगलवार, सितंबर 01 2026 | 12:59:15 PM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ में 2 जवान घायल

डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ में 2 जवान घायल

Follow us on:

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में देर रात शुरू हुई मुठभेड़ अभी तक जारी है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर हमला करने की कोशिश की, जिसे जवानों ने खदेड़ दिया और इसके बाद हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए. अब हमलावरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों को जानकारी मिली है कि आंतकी आसपास छिपे हुए हैं. सेना के जवान आंतकियों की तालश कर रहे हैं.

वहीं, बीते बुधवार को डोडा के जंगलों में संदिग्ध आतंकी दिखाई दिए. डोडा के देस्सा इलाके के मालन गांव में ये संदिग्ध आतंकी नजर आए हैं. गांव के विलेज डिफेंस कमेटी और आतंकियों के बीच गोलीबारी होने की भी खबर सामने आई थी. इसके बाद आतंकी वापस जंगल में भाग गए. इस इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा नियमित रूप से तलाशी अभियान चल रहा है. डोडा में 15 जुलाई को आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद अब सूत्रों के मुताबिक सामने आ रहा है कि डोडा में हमला करने वाले पूर्व पाकिस्तानी सैनिक हो सकते हैं. वो पहाड़ों में छिपने और घात लगाकर हमला करने में माहिर हैं.

बता दें कि पिछले 16 दिनों में हुए आंतकी हमलों और मुठभेड़ में अततक 10 सौनिक शहीद हो गए हैं. साथ ही हमले के बाद ये आतंकी फिर से जंगलों में भाग जाते हैं और इस वजह से जवानों की चिंता अधिक बढ़ जाती है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: 8 अगस्त को जम्मू से यात्रा अस्थायी रूप से suspended

अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: 8 अगस्त को जम्मू से यात्रा अस्थायी रूप से suspended, भगवती नगर बेस कैंप में रोका गया जत्था

जम्मू | शनिवार, 8 अगस्त 2026 पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के …