लोड हो रहा है...

अमित शाह ने कभी नहीं कहा कि जेडीयू के लिए दरवाजा बंद है : मंत्री, बिहार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कभी नहीं कहा कि दरवाजा बंद है. उन्‍होंने नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद होने की बात कभी नहीं कही है. उन्‍होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रस्ताव आएगा तो विचार किया जाएगा लेकिन उनके पास प्रस्ताव लेकर कौन जा रहा है? हम लोगों ने कोई प्रस्ताव नहीं दिया है.

उन्‍होंने भाई वीरेंद्र के बयान पर कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को सीएम और बड़ा नेता बनाया है. वह किसी की मेहरबानी से इतने बड़े नेता नहीं बने हैं. हम लोग कहीं नहीं जा रहे हैं. नीतीश कुमार जी हमारी पूँजी हैं और नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसके बारे में बिहार की जनता जानती है.

नीतीश- लालू की मुलाकात होती रहती है, इसमें कोई नई बात नहीं
नीतीश कुमार से लालू यादव की मुलाक़ात पर अशोक चौधरी ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है. वे लोग हमारे गठबंधन के अंग हैं और इसलिए मिलना-जुलना चलता रहता है. इधर, उन्‍होंने कहा कि भगवान श्री राममंदिर को लेकर बीजेपी ने लोग सार्वजनिक छुट्टी की माँग कर रहे हैं; अगर उनकी सरकार आ जाएँ तो वह छुट्टी दे देंगे. एनडीए में भी सीट बँटवारे नहीं हो पा रहे हैं; उधर भी झगड़ा है.

साभार : न्यूज़18

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।