लोड हो रहा है...

सर्च ऑपरेशन के दौरान सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादी किए ढेर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। बुधवार (आज) सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

सुरक्षा बलों ने सुबह से ही हादीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था। अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। वहीं, एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

हादीपोरा में दिखे थे संदिग्ध

बता दें कि आतंकी हमलों के बाद उत्तरी कश्मीर के बारामुला के हादीपोरा में आज संदिग्ध देखे गए थे। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। प्रशासन ने इलाके में आतंकियों के छिपे होने की संभावना को देखते हुए डिग्री कॉलेज को एहतियात तौर पर बंद कर दिया है।

बांदीपोरा में एक आतंकी ढेर

वहीं, इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।