लोड हो रहा है...

देर रात अलवर के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जयपुर. राजस्थान के अलवर जिले में देर रात एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना रेलवे स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर दूर तिजारा फाटक के पास हुई। रेलवे के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बेपटरी डिब्बों को हटाने का काम शुरू कर दिया। बता दें कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

देर रात करीब ढाई बजे हुआ हादसा

घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। अलवर-दिल्ली रेल मार्ग पर तिजारा फाटक के पास सैनिक कार्यालय और बाबू शोभाराम कॉलेज के बीच अचानक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एडीआरएम मनीष गोयल ने बताया, ‘रात को 2:30 बजे एक मालगाड़ी अलवर आते समय तिजारा पुलिया पर उसके तीन डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए थे।’ सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। रेलवे के जयपुर से एडीआरएम मनीष गोयल खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। गोयल ने बताया कि घटना के कारण कुछ देर के लिए ट्रेन सेवा बाधित रही।

साभार : नवभारत टाइम्स

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।