लोड हो रहा है...

कार से टकराने के कारण कांवड़ हुआ खंडित

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. मुजफ्फरनगर में टक्कर मारकर कांवड़ खंडित कर रहे भाग रही स्विफ्ट कार को कांवड़ियों ने बढेडी चौराहे पर श्री लक्ष्मी फूड प्लाजा ढाबे पर रोक लिया। इस दौरान गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी व चालक के साथ भी मारपीट की। भागकर ढाबा में पहुंचा तो वहां भी उसे पीटा। रविवार देर रात को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बढेडी चौराहे पर स्थित श्री लक्ष्मी फूड प्लाजा के सामने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों ने एक स्विफ्ट कार को रुकवा लिया और कांवड़ खंडित कर भागने का आरोप लगाते हुए चालक को उतारकर मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया तो कांवड़ियों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की और ढाबाकर्मियो के साथ भी मारपीट की। गुस्साए कांवड़ियों ने कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से घायल चालक को बचाकर थाने भिजवाया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

सूचना पाकर सीओ सदर राजू कुमार साव व इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी ने मौके पर पहुंचकर कर कांवड़ियों को शान्त कर रवाना किया और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के द्वारा थाने भिजवाया। सीओ ने बताया कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। पीछे कोई भी कांवड खंडित होने की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।