बुधवार, सितंबर 09 2026 | 10:44:12 PM

अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 38 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर NCP अजित पवार ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 38 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इस लिस्ट के मुताबिक आगामी चुनाव में अजित पवार खुद बारामती से चुनाव लड़ेंगे. वहीं उन्होंने, अंबेगांव से वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को  मैदान में उतारा है. पार्टी ने डिंडौरी निवर्तमान विधायक नरहरि जिरवाल को टिकट दिया है. अहेरी से धर्मराव बाबा, श्रीवर्धन से अदिति तटकरे, अमलनेर से अनिल भाईदास पाटिल और परली से धनंजय मुंडे को टिकट दिया है.

बारामती सीट पर बेहद रोचक होगा मुकाबाल

महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट बेहद खास है. इस सीट पर एक बार फिर शरद पवार और अजित पवार के बीच रोचक मुकाबला देखने मिल सकता है. इस सीट से अजित पवार खुद मैदान में हैं. वहीं शरद पवार की पार्टी की तरफ से इस बार कौन उम्मीदवार होगा, ये अभी तय नहीं है. हालांकि चर्चा तो ये भी है कि शरद पवार एनसीपी युगेंद्र पवार को यहां से  चुनाव लड़ सकते हैं.

सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम राउंड में

गौरतलब है कि महाविकास अघाड़ी और महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है. सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे को लेकर दोनों ही गुटों में लगभग सहमति बन गयी है. कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत तय हो गयी है. वहीं बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने भी  फॉर्म्युला तय कर लिया है. किसी भी दिन इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

महाविकास अघाड़ी में किसे मिल सकती है कितनी सीटें?

सूत्रों के अनुसार विपक्षी गठबंधन में सीटों को लेकर चल रहे विवाद का अंत हो गया है. महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 105 सीटों पर कांग्रेस, 95 सीटों पर उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी और 84 सीटों पर शरद पवार की पार्टी चुनाव में उतरेगी. मुंबई क्षेत्र की आधी सीटों पर उद्धव ठाकरे की पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।