लोड हो रहा है...

मंच पर भाषण देते हुए अचानक बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र के यवतमाल में बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दरअसल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए गडकरी यवतमाल के पुसद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर बोलने के दौरान ही वह अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। हालांकि, वहां आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

गडकरी को दी गई चिकित्सक सहायता

कई पार्टी कार्यकर्ताओं को नितिन गडकरी के चेहरे पर पानी छिड़कते और उन्हें मंच से दूर ले जाते देखा गया।पहले चरण के चुनाव में नागपुर से भाजपा के उम्मीदवार गडकरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, जो यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

तबीयत ठीक होने के बाद गडकरी ने लिखी ये बात

तबीयत ठीक होने के बाद नीतिन गडकरी ने x (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने हिंदी में पोस्ट कर लिखा- ‘रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’

बता दें कि महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी के साथ यवतमाल में 26 अप्रैल, शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।