सोमवार, अगस्त 17 2026 | 09:54:12 AM
Breaking News
Home / खेल / लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा, हुई सबसे बड़ी नीलामी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा, हुई सबसे बड़ी नीलामी

Follow us on:

नई दिल्ली. आईपीएल ऑक्शन 2025 की मेगा नीलामी का आज पहला दिन है। सऊदी अरब के जेद्दा में यह ऑक्शन जारी है। दूसरे सेट की नीलामी पूरी हो गई है। ऋषभ पंत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, श्रेयस अय्यर IPL Auction 2025 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने 26. 75 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पंजाब को उनका कप्तान शायद मिल गया है। अर्शदीप सिंह तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब ने आरटीएम यूज करते हुए 18 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले यूजवेंद्र चहल को भी पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी में भारत समेत विभिन्न देशों के 577 खिलाड़ी शामिल किये गये हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट की 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया। मेगा ऑक्शन में शामिल 577 खिलाड़ियों में 12 मार्की खिलाड़ी शामिल हैं। जिन्हें दो सेटों में बांटा गया है। मार्की प्लेयर्स को मेगा नीलामी में सबसे पहले लाया जाएगा। इसके बाद अन्य कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

गॉल टेस्ट के दूसरे दिन 167 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद जश्न मनाते भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल।

IND vs SL 1st Test Day 2: बारिश के साये के बीच गॉल में भारतीय बल्लेबाजों का धमाल, पडिक्कल के 167 रन से भारत 400 पार

गॉल । रविवार, 16 अगस्त 2026 भारत और श्रीलंका के बीच गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम …