लोड हो रहा है...

आयकर के छापे में ज्वैलर्स के ठिकानों से मिली 26 करोड़ की नकदी और संपत्ति भी जब्त

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

मुंबई. झारखंड के बाद अब महाराष्‍ट्र के नाशिक में नोटों का पहाड़ मिला है। आयकर विभाग ने नासिक में सुराणा ज्वैलर्स के ठिकानों पर छापा मारा है। कंपनी के मालिक द्वारा कथित अघोषित लेनदेन के जवाब में यह कार्रवाई की गई। छापों में लगभग 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बिना हिसाब की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

देश में लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय व राज्‍य की एजेंस‍ियां लगातर छापेमार कार्रवाई कर रही हैं। जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी जब्‍त की गई है। हाल ही में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर से 32 करोड़ रुपये से अध‍िक बरामद हुए थे। यह कार्रवाई ईडी ने की थी, जिसकी अभी जांच चल रही है।

साभार : दैनिक जागरण

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।