शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 09:59:16 PM

बालमुकुंद आचार्य ने किया भाजपा में शामिल पार्षदों का शुद्धिकरण

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

जयपुर. हेरिटेज नगर निगम में गुरुवार को हनुमान चालीसा और मंत्रोच्चार के साथ पार्षद कुसुम यादव ने मेयर की कुर्सी संभाल ली। वहीं इस अवसर पर बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पूरे महापौर कार्यालय में गंगाजल छिड़ककर उसकी शुद्धि की। इसके अलावा बीजेपी का समर्थन करने वाले कांग्रेस पार्षदों पर भी गंगाजल छिड़ककर शुद्धि की। इस दौरान उन्हें पीने के लिए गोमूत्र दिया गया। इससे पहले जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर थीं। जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद भजनलाल सरकार ने उनको बर्खास्त कर दिया था।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि आज गंगाजल से शुद्ध किया है। इनकी अशुद्धता को निकाला गया है। वैदिक मंत्र से पूजा करके नवमी तिथि के अवसर पर कुसुम यादव कुर्सी पर विराजमान हुई हैं। नगर निगम में शुद्ध वातावरण और पवित्रता रहेगी। इससे हेरिटेज का पूरा विकास होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का समर्थन करने वाले कांग्रेस पार्षदों को भी गोमूत्र और गंगाजल पिलाया गया है। वैदिक मंत्रों का उच्चारण उनके कानों में किया गया है।

अब वे पूरी तरह सनातनी

बीजेपी विधायक ने कहा कि अब वे पूरी तरह सनातनी हो चुके हैं। वे इस शहर को सुंदर बनाने के लिए साथ हैं। यहां अधिकारियों की भी शुद्धि की गई है। उनकी मजबूरी थी कि उनसे इस प्रकार का काम करवाया जा रहा था। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि अब अधिकारी भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए हैं। जो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक जो अपराध किए हैं उससे मुक्त कराने के लिए सनातन धर्म में गंगाजल और गोमूत्र पिलाया जाता है।

बीजेपी को इसकी जरूरत ज्यादा

उधर इस मामले में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि गंगाजल की जरूरत पूरे हिंदूस्तान में सभी को है, लेकिन गंगाजल से बीजेपी पहले खुद को तो पवित्र कर ले। पहले गंगाजल और गौमूत्र की जरूरत बीजेपी वालों को ज्यादा है।

- Advertisement -

साभार : न्यूज़24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।