लोड हो रहा है...

9वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, बिहार में फिर एनडीए सरकार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

पटना. नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।

नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था। शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

उपमुख्यमंत्री

  1. सम्राट चौधरी (भाजपा)
  2. विजय सिन्हा (भाजपा)

मंत्री

- Advertisement -
  1. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)
  2. विजेंद्र प्रसाद (जदयू)
  3. श्रवण कुमार (जदयू)
  4. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
  5. संतोष कुमार सुमन (हम)
  6. सुमित सिंह (निर्दलीय)

बिहार में सियासी समीकरण बदल चुका है। महागठबंधन से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। बदले राजनीतिक घटनाक्रम पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी तो खेल शुरू हुआ है। मैं जो कहता हूं वो करता हूं। मैंने राजधर्म का पालन किया है।

बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि नीतीश जी का वापस आना हमारे लिए हर्ष का विषय है। डबल इंजन की सरकार से बिहार का विकास होगा। नड्‌डा ने कांग्रेस की यात्रा और इंडी अलायंस को पूरी तरह से फेल बताया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जहां थे वहीं फिर आ गए हैं और अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल नहीं।” सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। 8 मंत्रियों ने आज शपथ ली है। आज तीनों पार्टियों और निर्दलीय को साथ लाए हैं। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाएंगे।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

- Advertisement -

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।