लोड हो रहा है...

बिहार के मुख्यमंत्री आवास के बाहर युवक ने जलाया पुतला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के पास सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक के वक्त ही सीएम आवास के गेट से कूछ दूर पर एक युवक पुतला जलाकर आत्मदाह की बात करने लगा। जब तक सुरक्षा कर्मी उसे पकड़ते तक तक वह जोर जोर से पटना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। वह पटना पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था।

सुरक्षाकर्मी ने उससे पूछा कि क्यों ऐसा कर रहे तो चिल्लाते हुए बोला कि भाजपा नेता ने मेरी हत्या की हत्या करवा दी। मैं थानेदार से लेकर एसपी तक से न्याय की गुहार लगा चुका हूं लेकिन पटना पुलिस ने अब तक इस मामले कोई सुनवाई नहीं की। मेरी मां को न्याय नहीं मिला इसलिए अब मैं अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लेना चाहता हूं। युवक इतना बोल ही रहा था कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।