लोड हो रहा है...

चंडीगढ़ ब्लास्ट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

चंडीगढ़. चंडीगढ़ ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को और गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिसार में एक मुठभेड़ के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी को गोली भी लगी है। जानकारी के अनुसार, दोनों ही हिसार के रहने वाले हैं। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने दो बदमाशों की ओर गिरफ्तारी की थी। दोनों ही पंजाब के रहने वाले हैं।

बीते गुरुवार को  चंडीगढ़ पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अभी तक उनकी पहचान नहीं बताई है। क्लब संचालकों से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं जिनके आधार पर वह हमलावरों तक पहुंची। वहीं, डी ओरा क्लब संचालक से रंगदारी के एक अन्य मामले में सेक्टर-51 निवासी अर्जुन को अरेस्ट किया। वह सेक्टर-26 के कुछ क्लबों में सहयोगी भी रह चुका है। अर्जुन का भी इस हमले में कनेक्शन सामने आ रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।