लोड हो रहा है...

चिराग पासवान ने घोषित किए अपने कोटे के 5 उम्‍मीदवारों के नाम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

पटना. लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में अपने उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. बिहार में सीट बंटवारे के बाद मिली सभी पांचों सीटों पर पार्टी ने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है. हाजीपुर लोकसभा सीट से पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) चुनाव मैदान में उतरेंगे तो जमुई से पार्टी ने अरुण भारती के नाम की घोषणा की गई है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटें मिली हैं.

उम्‍मीदवारों के नामों के ऐलान से काफी पहले ही चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया था. हाजीपुर सीट का उनके दिवंगत पिता और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्‍थापक रामविलास पासवान ने कई बार प्रतिनिधित्‍व किया. हाजीपुर में पांचवें चरण में वोटिंग होनी है. वहीं पार्टी ने जमुई से अरुण भारती को उम्‍मीदवार बनाया है. भारती चिराग पासवान के बहनोई हैं. वहीं खगड़िया से पार्टी ने राजेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है. राजेश वर्मा पार्टी के पुराने नेता हैं और भागलपुर के रहने वाले हैं. कुछ साल पहले उनके यहां पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था, जिसके लिए उन्‍होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर आरोप लगाया था.

राजेश वर्मा ने उम्‍मीदवार बनाए जाने के बाद कहा, “मैं पार्टी के तमाम वरिष्ठ अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त करता हूं. मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि जिस विश्वास के साथ उन्होंने ये बड़ी जिम्मेदारी मुझपर दी है मैं शत प्रतिशत उस पर खरा उतरूंगा. आगामी 2-3 दिनों के अंदर मैं खगड़िया के लोगों का आशीर्वाद लूंगा.” इसके अलावा पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को समस्‍तीपुर से उतारा है. शांभवी के ससुर किशोर कुणाल आरएसएस नेताओं के करीबी माने जाते हैं. साथ ही अयोध्‍या मंदिर केस और फिर मंदिर निर्माण में भी काफी सक्रिय रहे हैं.

वीणा देवी का बिहार की सभी सीटों पर जीत का दावा 

वहीं वीणा देवी को पार्टी ने वैशाली से उम्‍मीदवार बनाया है. वीणा देवी वैशाली से ही मौजूदा सांसद हैं. चिराग पासवान खेमे में करीब साल भर पहले की उनकी वापसी हुई थी. यह भी एक प्रमुख कारण है, जिसके कारण उन्‍हें टिकट दिया गया है. वीणा देवी ने उम्‍मीदवारी की घोषणा होने के बाद कहा कि मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करती हूं. पार्टी ने हम पर विश्वास जताया है मैं उनके विश्वास पर खरी उतरूंगी. वैशाली की जनता हमारी मालिक है. मैं वहां की रहने वाली हूं और हम फिर से चुनाव जीतेंगे. साथ ही उन्‍होंने बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया.

- Advertisement -

बिहार में 17 पर भाजपा और 16 पर जेडीयू लड़ेगी चुनाव

बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एनडीए की ओर से 17 सीटों पर भाजपा, 16 सीटों पर जेडीयू, 5 सीटों पर  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और एक-एक सीट हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को दी गई है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।