लोड हो रहा है...

अमित शाह ने जम्मू में आयोजित एक बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज जम्मू में आयोजित एक बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और डीजीपी, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने श्री अमरनाथजी यात्रा, 2025 को शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जोर दिया। गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल में अचानक आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य में सभी सुरक्षा बलों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, जिससे कई लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।