लोड हो रहा है...

1 नवंबर से घट गए घरेलू सिलेंडर के दाम, बदले पांच नियम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

मुंबई. अक्‍टूबर का महीना खत्‍म हो गया है और नया महीना शुरू होने के साथ ही कई व‍ित्‍तीय न‍ियमों में बदलाव देखने को म‍िलने वाले हैं. यानी आज 1 नवंबर से ही आपको कई नए न‍ियमों और कीमतों में बदलाव द‍िखेंगे. LPG कीमतों से लेकर बैंक कार्ड न‍ियम तक में बदलाव होने वाले हैं, जो आज से प्रभावी हो रहे हैं. आइये आपको बताते हैं क‍ि आ रही 1 नवंबर से भारत में क्‍या-क्‍या बदलने वाला है, ज‍िसका असर सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर होगा.

1. गैस सिलेंडर की कीमतें: 1 नवंबर से एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव की उम्मीद है. 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कमी की उम्मीद है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

2. SBI कार्ड: एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. 1 नवंबर से अनसेक्‍योर क्रेड‍िट कार्ड पर चार्ज 3.75% होगा. एसबीआई कार्ड ने कहा कि अब क्रेड, चेक और मोबिक्विक जैसे थर्ड पार्टी ऐप के जर‍िए किए गए एजुकेशन पेमेंट पर लेनदेन राशि का 1% लागू होगा. हालांकि, एसबीआई कार्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों, कॉलेजों या विश्वविद्यालयों को सीधे उसकी आधिकारिक वेबसाइट या ऑन-साइट पीओएस मशीनों के जर‍िए किए गए भुगतान पर यह शुल्क नहीं लगेगा.

एसबीआई कार्ड का कहना है कि 1,000 रुपये से ज्‍यादा के हर वॉलेट लोड लेनदेन पर लेनदेन राशि का 1% शुल्क लिया जाएगा. यह शुल्क चुनिंदा मर्चेंट कोड के तहत किए गए लेनदेन पर लागू होगा. एसबीआई कार्ड चेक भुगतान शुल्क के रूप में 200 रुपये लेता है.

- Advertisement -

3. म्यूचुअल फंड: सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड के लिए कड़े नियम लागू किए हैं. अब एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) को अपने नॉमिनी या रिश्तेदारों के जर‍िए 15 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी कॉम्प्लियंस ऑफिसर को देनी होगी.

4. बैंकों में छुट्टी और न‍ियम में बदलाव : 1 नवंबर को बैंकों की होलीडे लिस्‍ट भी जारी की जाएगी. बता दें क‍ि नवंबर 2025 में बैंकों में कुल 13 द‍िनों की छुट्टी रहेगी. अब आप अपने जमा खाते के लिए अधिकतम चार लोगों को नामांकित कर सकते हैं. जमा खातों के लिए, आप अधिकतम चार नामांकित व्यक्तियों के बीच अधिकार बांट सकते हैं. कुल हिस्सा 100% होना चाहिए.

5. टेलीकॉम में बदलाव : 1 नवंबर से टेलीकॉम कंपन‍ियां स्‍पैम कॉल और मैसेज को लेकर सख्‍त कदम उठाने वाली हैं. सभी टेलीकॉम कंपन‍ियों को ये न‍िर्देश द‍िया गया है क‍ि वो 1 नवंबर से सभी स्‍पैम नंबरों को ब्‍लॉक कर दें. यानी यूजर्स तक मैसेज पहुंचने से पहले ही टेलीकॉम कंपन‍ियां स्‍पैम नंबर को ब्‍लॉक कर देंगी.

साभार : न्यूज24

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।