लोड हो रहा है...

महागठबंधन का घोषणा पत्र झूठ का दस्तावेज़: नरेन्द्र मोदी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के आरा में एनडीए की विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। पीएम ने कहा कि बिहार ने ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ का संकल्प ले लिया है। पीएम ने कहा कि जंगलराज वाले इस बार सबसे करारी हार का रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने विपक्षी महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र को झूठ का दस्तावेज़ बताया। पीएम ने कहा कि विकसित बिहार ही एनडीए का संकल्प है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस-राजद पर तुष्टीकरण के लिए बिहार की पहचान ख़त्म करने के प्रयास का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस-राजद घुसपैठियों को बचाने में तन-मन से जुटे हैं। पीएम ने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय सेना की शानदार कामयाबी का ज़िक्र किया।

पीएम ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने पापों का कोई पछतावा नहीं है। पीएम ने कहा कि राजद-कांग्रेस आस्था का अपमान करने में एक्सपर्ट हैं। पीएम ने छठ महापर्व पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गाँधी की कड़ी आलोचना की। पीएम ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है जबकि कांग्रेस-राजद में घमासान मचा हुआ है।

 SHABD

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।