चंडीगढ़. पहलगाम हमले पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का विवादित बयान सामने आया है. सांसद ने कहा कि उन्होंने (सरकार) ने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में दावे किए थे. सबूत कहां है? मैं तो पहले भी कहता आ रहा हूं और अभी भी कह रहा हूं कि सुबूत कहां है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने से उन्हें क्या मिला? अटारी सीमा पहले से ही सील है. सिंधु जल संधि को रोकना संभव नहीं है तो हमारे घाव कैसे भरेंगे?
किसी को पता नहीं चला- चन्नी
दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद उन्होंने ये बयान दिया. उन्होंने कहा, “जब पहले अटैक हुआ था तो हमारे 40 आदमी मर गए…उस समय इलेक्शन था…आज तक मुझे तो पता नहीं चला कि कहां स्टाइक हुए हैं. कहां बंदे मारे गए थे उस समय. कहां वहां उस समय पाकिस्तान में हुआ था. हमारे देश में आकर कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की. कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखे सर्जिकल स्ट्राइक. किसी को पता नहीं चला.”
‘कांग्रेस सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी’
बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पहलगाम पर कांग्रेस की ये दूसरी मीटिंग थी. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पहले कांग्रेस की तरफ से सरकार को आश्वासन दिया गया है कि इस विपदा की घड़ी में हम उनके साथ है. कांग्रेस पार्टी आतंकवाद को खत्म करने और देश की एकता और अखंडता के लिए सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है.
सरकार परिवारों को मुआवजा दे- चन्नी
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “जो 26 वहां लोग मारे गए हैं, उनको मीटिंग में श्रद्धांजलि दी गई. ये जो संकट आया है उसमें जो सुरक्षा की चूक है उनको देखने की जरूरत है. हमें चिंता है कि बार बार ऐसे वाकया हो रहे हैं. बहुत कीमती जाने गई हैं. जिनकी जान गई है, उनके परिवार को सरकार मुआवजा दे. उनके परिवार आगे कैसे बढ़ें इसका ध्यान रखने के लिए सरकार आगे आए.”
सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े हो गए हैं- कांग्रेस सांसद
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज सरकार की जो क्षमता है उसपर सवाल खड़े हो गए हैं. देश में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. आज पूरा देश ये इंतजार कर रहा है कि कब पाकिस्तान जैसे देश के खिलाफ कब कार्रवाई होगी. इसलिए हम मांग करते हैं कि सरकार आगे बढ़े. पूरा देश आज सरकार की तरफ देख रहा है और सरकार के साथ है. सरकार उन लोगों पर कार्रवाई करे जिन्होंने आतंक फैलाया है.
साभार : एबीपी न्यूज
भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं
ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

