लोड हो रहा है...

नरेंद्र मोदी से मिले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार (3 मई) को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पहलगाम हमले और उसके बाद बने हालात के साथ साथ सुरक्षा पर चर्चा हुई. दोनों के बीच ये मीटिंग करीब 30 मिनट तक चली.

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम को पहलगाम हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति और पर्यटकों और पर्यटन उद्योग के लिए स्थिति को स्थिर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी. साथ ही आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और पाकिस्तान के आतंकी शिविरों/बुनियादी ढांचे पर किसी भी हमले के खिलाफ समर्थन की पुष्टि की.

दरअसल, 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद ये पहले मौका था जब सीएम उमर अब्दुल्ला पीएम मोदी से मिले. इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार के किसी भी फैसले को लेकर जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से पूरे सहयोग का भरोसा देंगे.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।