लोड हो रहा है...

आईसीसी बैठक में नहीं जाएंगे पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, एशिया कप का मुद्दा उठने की है उम्मीद

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read
कराची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यकारी बोर्ड की दुबई में होने वाली बैठक में भाग लेने की संभावना नहीं है, जहां बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी भारत को नहीं दिए जाने का मुद्दा उठा सकता है.
एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष नकवी को ट्रॉफी नहीं सौंपने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की नाराजगी का सामना करना पड़ा, क्योंकि विजेता टीम के खिलाड़ियों ने उनके भारत विरोधी बयानों के कारण ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.
आईसीसी की चार दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई. पीसीबी सूत्र ने यह नहीं बताया कि उनकी उपस्थिति में कौन से राजनीतिक मुद्दे आड़े आएंगे. नकवी अपने देश में गृह मंत्री भी हैं और पिछले साल जय शाह के विश्व संस्था का अध्यक्ष चुने जाने के बाद से उन्होंने आईसीसी की बैठकों में भाग नहीं लिया है.
पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड के मुख्य संचालन अधिकारी सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे और यदि नकवी दुबई की यात्रा नहीं कर पाते हैं तो वह सात नवंबर को होने वाली कार्यकारी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.
एशिया कप ट्रॉफी दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के मुख्यालय में बंद है, हालांकि फाइनल सितंबर के आखिर में खेला गया था.
साभार : न्यूज18

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।