लोड हो रहा है...

रामनवमी पर पटना में डीजे पर प्रतिबंध, लाउडस्पीकर एक्ट के अंतर्गत 26 डीजे जब्त

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. शहर में रामनवमी पर प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। नाकों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चौक-चौराहों पर निगरानी रखी जा रही है। शहर में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी आदेशों की अवहेलना की जा रही है। जक्कनपुर, कदमकुंआ, सुल्तानगंज, अगमकुंआ समेत अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने 26 डीजे को जब्त किया है। संचालकों के खिलाफ लाउडस्पीकर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पूरे बिहार में 231 डीजे को सीज किया गया है।

लाउडस्पीकर एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक किसी भी पर्व-त्योहार पर डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक है। मुख्यालय के निर्देश पर पटना पुलिस ने डीजे बजाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। डीजे संचालकों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया गया है। लाउडस्पीकर एक्ट का उल्लंघन करने पर डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से सख्त कार्रवाई के निर्देश

ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन और लॉ एंड ऑर्डर ADG पंकज दराद ने तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों के खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश सभी जिले के IG, DIG, SSP और SP को दिए हैं। इसके तहत जिलों में भी प्रिवेंटिव एक्शन लिए जा रहे हैं। पुलिस और डीजे संचालकों के बीच अलग-अलग थानों में बैठक भी हुई थी।

साभार : दैनिक भास्कर

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।