लोड हो रहा है...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम से की मुलाकात

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
5 Min Read

नई दिल्ली. भारत की वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंची, तो माहौल भावनाओं, हंसी और प्रेरणा से भर गया. बुधवार शाम 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि खेल, जज़्बे और जीवन के अनुभवों पर खुली बातचीत थी. पीएम मोदी ने टीम को विश्व कप जीत पर बधाई दी और कहा कि “आपकी जीत हर भारतीय के गर्व की जीत है.”

यह वही टीम है जिसने कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई में इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस तरह हार के सिलसिले और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद वापसी की, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है.

आपने दिखाया कि असली चैंपियन वो होते हैं, जो कभी हार नहीं मानते-PM

पीएम मोदी ने कहा कि हर खिलाड़ी ने न सिर्फ मैदान पर खेल दिखाया, बल्कि मानसिक मजबूती की मिसाल भी पेश की. उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए कहा, “आपने साबित किया कि असली चैंपियन वो हैं जो गिरकर भी उठते हैं और इतिहास रचते हैं.”

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान कहा कि 2017 में जब टीम प्रधानमंत्री से मिली थी, तब उनके पास ट्रॉफी नहीं थी, “अब जब ट्रॉफी के साथ आए हैं, तो चाहेंगे कि ऐसी मुलाकातें और हों.” वाइस-कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने हैं, “आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इसमें पीएम मोदी का बड़ा योगदान है.”

- Advertisement -

आप हमेशा वर्तमान में कैसे रहते हैं?- हरमन का सवाल

हरमनप्रीत ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री से पूछा, “आप हमेशा इतने शांत और वर्तमान में कैसे रहते हैं?” इस पर पीएम मोदी ने कहा, “वर्तमान में रहना मेरे जीवन का हिस्सा बन गया है यह अब आदत है. जब मन और कर्म एक हो जाते हैं तो स्थिरता अपने आप आ जाती है.”

प्रधानमंत्री ने हरमनप्रीत की फाइनल मैच के बाद गेंद को पॉकेट में डालने वाली घटना को याद किया. उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि वो गेंद उनके पास आई, “जब आप कैच लेते समय गेंद देख रही थीं, तो कैच के बाद आपके सामने ट्रॉफी दिखाई दी होगी.”

अमनजोत और हरलीन के कैच पर मुस्कुराए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अमनजोत कौर के उस मशहूर कैच का जिक्र किया, जिसे उन्होंने कई बार फंबल करने के बाद आखिरकार पकड़ लिया था. पीएम ने मजाकिया लहजे में कहा, “यह एक ऐसा फंबल है जिसे देखना मुझे अच्छा लगता है.”

प्रधानमंत्री ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन देओल के उस कैच को भी याद किया, जिसके बारे में उन्होंने उस वक्त सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब मैदान में वह कर दिखा रही हैं, जिसे कभी सिर्फ फिल्मों में देखा जाता था.

“फिट इंडिया” का संदेश

टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने पीएम से बातचीत में बताया कि उनके भाई प्रधानमंत्री के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. इस पर पीएम मोदी ने उन्हें खुला निमंत्रण देते हुए कहा, “उन्हें जरूर मिलने भेजिए, मुझे ऐसे युवा प्रशंसकों से मिलना अच्छा लगता है.”इसके बाद पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि वे देशभर की लड़कियों के लिए “फिट इंडिया” का संदेश लेकर आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि देश में मोटापे की बढ़ती समस्या पर रोक लगानी होगी और फिट रहना ही असली फोकस होना चाहिए. पीएम ने टीम से आग्रह किया कि वे अपने पुराने स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रेरित करें और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करें.

- Advertisement -

साभार : न्यूज18

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।