लोड हो रहा है...

इंडोनेशिया के एक स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read
जकार्ता. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल परिसर के अंदर विस्फोट हुआ है. ये विस्फोट एक मस्जिद के अंदर चलने वाले स्कूल में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान किया गया है. जिसमें घायलों की संख्या 54 बताई जा रही है, जो और भी बढ़ सकती है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि घायलों में से कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फोर्स ने मस्जिद को घेर लिया है और राहत बचाव कार्य चल रहा है.

विस्फोट के बाद क्या हैं हालात?

उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग में जुम्मे की नमाज के वक्त विस्फोट हुआ है. इस दौरान 54 लोग घायल हुए हैं. पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मस्जिद को चारों तरफ से घेर लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

पुलिस को मिला सुराग

इस बीच लोकल मीडिया में दिखाई दे रही तस्वीरों के मुताबिक मस्जिद के बाहर कोई भारी नुकसान नहीं दिखाई दे रहा है. हालांकि, अभी तक अंदर की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पुलिस को बॉडी वेस्ट और बॉम्ब बनाने का सामान भी मिला है. जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
साभार : न्यूज18

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।