लोड हो रहा है...

राजस्थान में मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतरे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

जयपुर. राजस्थान के श्रीमाधोपुर के न्यू रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हो गया है। रेलवे ट्रैक पर एक नंदी को बचाने के चक्कर में ये ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे में मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए और डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक हुआ बाधित हो गया है। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी जीआरपी तथा कार्मिक मौके पर पहुंचे हैं। एक एक कर टूटे डिब्बों को हटाने का काम शुरू किया गया है।

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही एक मालगाड़ी की सभी 36 बोगियां पटरी से उतर गईं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन रेलवे की तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेल यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव या देरी की संभावना जताई जा रही है।

साभार : इंडिया टीवी

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।