लोड हो रहा है...

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी करने की जताई इच्छा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फिल्म द गर्लफ्रेंड, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. रिलीज़ से पहले एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन में भाग लिया, जहां उन्होंने को एक्टर विजय देवरकोंडा, पुष्पा 3, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डीपफेक और रिश्तों पर बात की. द गर्लफ्रेंड के लिए आयोजित ऑनेस्ट टाउनहॉल कार्यक्रम के दौरान, रश्मिका से प्यार के बारे में उनके विचार और जीवनसाथी में उनके द्वारा महत्व दिए जाने वाले गुणों के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, मेरे टाइप का व्यक्ति वह है जो गहराई से समझने में सक्षम हो. मैं सामान्य अर्थों में बात नहीं कर रही हूं. यह जीवन को अपने दृष्टिकोण से समझने की क्षमता है.

वह कुछ स्थितियों को कैसे देखता है? मुझे ऐसा व्यक्ति चाहिए जो समझने के लिए तैयार हो. कोई ऐसा व्यक्ति जो वास्तव में अच्छा हो और जो मेरे साथ या मेरे लिए हर स्थिति में खड़ा रहे. अगर कल मेरे खिलाफ युद्ध होता है, तो मुझे पता है कि वह व्यक्ति मेरे साथ लड़ेगा. मैं भी ऐसा ही करूंगी. मैं किसी भी दिन उसके लिए गोली खा लूंगी. ऐसा व्यक्ति मेरी तरह का है.”

उन्होंने तब यह कहा है, जब उनकी और विजय की सगाई हो चुकी है. दोनों फरवरी 2026 में शादी करेंगे. द गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए, रश्मिका ने बताया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट की ओर क्या आकर्षित किया. “मैंने गर्लफ्रेंड के लिए हां इसलिए कहा, क्योंकि मुझे लगा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कहानी है. हर कोई अपने जीवन में किसी न किसी मोड़ पर इससे जुड़ाव महसूस कर पाएगा.”

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।