लोड हो रहा है...

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में सब्सक्रिप्शन दर का किया ऐलान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

मुंबई. एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्टारलिंक ने भारत में अपने मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत का खुलासा कर दिया है। इसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था और आज सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी स्टारलिंक ने अपने घरेलू कंज्यूमर के लिए इस प्लान की प्रमुख विशेषताओं का भी खुलासा किया है। देश के दूरदराज के इलाकों में अपनी सर्विसेज देने का लक्ष्य रखने वाली स्टारलिंक के मासिक प्लान और हार्डवेयर की कॉस्ट के बारे में सारी जानकारी आप यहां जान सकते हैं।

स्टारलिंक के मंथली रेसीडेंशियल सब्सक्रिप्शन प्राइस की डिटेल्स जानें

स्टारलिंक इंडिया की वेबसाइट पर इसके प्लान की कीमतों से जुड़ी जानकारी अपडेट की गई हैं और इसने अपने रेसीडेंशियल कस्टमर्स के लिए प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज के लिए स्पेसएक्स हर महीने के लिए 8600 रुपये वसूलेगा। हार्डवेयर की कीमत के बारे में भी जान लीजिए जो कि 34,000 रुपये है। अगर फीचर्स की बात करें तो एलन मस्क की ये टेक फर्म 30 दिनों के फ्री ट्रायल के साथ अनलिमिटेड डेटा प्रोवाइड करा रही है। ये कीमतें रेजिडेंशियल (घरों के लिए) उपयोग के लिए हैं। कंपनी ने अभी तक बिजनेस या कमर्शियल प्लान की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

  • मासिक सब्सक्रिप्शन 8,600 रुपये हर महीने का होगा
  • हार्डवेयर किट की कीमत 34,000 रुपये है और यह एक बार का खर्च है, जिसमें डिश, राउटर आदि शामिल होते हैं।

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मिलेगा और अपटाइम यानी सेवा चालू रहने का समय 99.9 परसेंट से ज्यादा है। इतने अपटाइम का वादा कंपनी कर रही है। नए ग्राहकों के लिए 30 दिन का फ्री ट्रायल उपलब्ध है। अगर आप सर्विस से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो कंपनी पूरे पैसे रिफंड (वापस) करने का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि इंस्टॉलेशन बहुत आसान है, बस प्लग-इन करने की जरूरत है।

कंपनी नौकरियों के लिए भी आवेदन निकाल रही

अक्टूबर के आखिर में, स्पेसएक्स ने प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर स्टारलिंक के भारत के बेंगलुरु ऑफिस के लिए चार नौकरियों के विज्ञापन पोस्ट किए। उस समय, यह टेक कंपनी देश में एक पेमेंट मैनेजर, एक अकाउंटिंग मैनेजर एक सीनियर ट्रेजरी एनालिस्ट और एक टैक्स मैनेजर की नियुक्ति कर रही थी। इसके अलावा इन नौकरियों के विज्ञापनों में यह भी बताया गया कि यह हायरिंग अभियान स्टारलिंक के अपने ‘अंतर्राष्ट्रीय स्तर’ का एक्सपेंशन करने की कोशिशों का हिस्सा है। स्टारलिंक दुनिया भर में अपनी सर्विसेज देने की योजना बना रहा है। कंपनी अपनी शुरुआत के बाद भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है। इसी क्रम में एक रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी देश भर के कई शहरों में ग्राउंड स्टेशन लगाने जा रही है।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।