लोड हो रहा है...

आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धीमे ओवर के कारण भारत पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए सोमवार को भारत पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे मैच जीतकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी, लेकिन भारत ने विशाखापत्तनम में तीसरा एकदिवसीय जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
मैच रैफरी के एलीट पैनल में शामिल रिची रिचर्डसन ने जुर्माना लगाया क्योंकि लोकेश राहुल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे। खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में टीम जितने ओवर कम फेंकती है उसके खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

राहुल ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर रोड टकर और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर सैम नोगास्की और चौथे अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने आरोप लगाए थे।

साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।