रविवार, अप्रैल 19 2026 | 01:18:44 AM
Breaking News
Home / व्यापार / भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9% हुई: फिच

भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9% हुई: फिच

Follow us on:

नई दिल्ली. वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने इस वृद्धि का श्रेय मजबूत घरेलू मांग, बढ़ते उपभोक्ता खर्च और अनुकूल वित्तीय परिस्थितियों को दिया है। फिच रेटिंग्स ने कहा कि भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) में सुधार भारतीय कंपनियों के लिए क्रेडिट पॉजिटिव साबित होगा, जिससे उपभोग बढ़ेगा और आर्थिक विकास के जोखिम कम होंगे, हालांकि अमेरिकी टैरिफ के कारण निर्यात मांग पर दबाव बना हुआ है।

फिच ने यह भी अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2027 में भारत की वार्षिक विकास दर 6.3 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और अर्थव्यवस्था अपनी क्षमता से थोड़ा ऊपर चलेगी। साथ ही, भारतीय रिजर्व बैंक इस वर्ष के अंत तक ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। फिच ने 2026 में चीन और यूरोज़ोन की मजबूत वृद्धि के कारण वैश्विक विकास दर 2.3 प्रतिशत रहने का भी अनुमान लगाया है।

SHABD, September 10, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

सोना-चांदी के वायदा में परस्पर विरुद्ध चालः सोना वायदा 282 रुपये नरम, चांदी वायदा में 4860 रुपये का सुधारः क्रूड ऑयल 251 रुपये तेज

कमोडिटी वायदाओं में 232611 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 3351605 करोड़ रुपये का दर्ज …