लोड हो रहा है...

अमेरिकी सरकार ने शटडाउन के कारण देश में ‘ट्रैवल क्राइसिस’ की चेतावनी जारी की गई

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. अमेरिका में सरकारी शटडाउन का असर अब हवाई यात्रा पर गंभीर रूप से दिखने लगा है। रविवार को 2100 से अधिक उड़ानें रद हुईं, जो शटडाउन शुरू होने के बाद एक दिन में सबसे बड़ी कैंसिलेशन है।

FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) ने एयरपोर्ट्स पर हवाई यातायात कम करने का आदेश दिया है। देश के 40 बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी और रद होने की स्थिति बनी हुई है। रविवार को 7000 से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं, जबकि शुक्रवार को एक हजार और शनिवार को 1500 से ज्यादा उड़ानें रद हुई थीं।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की कमी से बढ़ी दिक्कत

शटडाउन के कारण कई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को वेतन नहीं मिला और वे काम पर नहीं आ रहे हैं। FAA ने बताया कि उड़ानों में कटौती पहले 4% से शुरू हुई थी और 14 नवंबर तक 10% तक बढ़ जाएगी। न्यूआर्क और न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर औसतन 75 मिनट तक देरी हुई।

थैंक्सगिविंग पर ‘ट्रैवल क्राइसिस’ की चेतावनी

अमेरिकी ट्रांसपोर्ट सचिव शॉन डफी ने चेतावनी दी है कि अगर शटडाउन जारी रहा तो थैंक्सगिविंग पर हवाई यात्रा धीमी होकर लगभग रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि कंट्रोलर्स बिना वेतन के लगातार काम नहीं कर सकते और कई रिटायरमेंट ले रहे हैं, रोज 15-20 तक। डफी ने कहा कि वे यात्रियों की सुरक्षा के लिए उड़ानें कम करने को मजबूर हैं।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।