लोड हो रहा है...

स्पाइसजेट ने रोजाना 100 उड़ानें बढ़ाने की योजना बनाई

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. इंडिगो संकट से गुजर रही है और उसकी रोजाना सैकड़ों फ्लाइट रद्द हो रही हैं. DGCA ने एयरलाइंस को 10 फीसदी कटौरी का भी निर्देश दिया है. इस बीच संकट के इस वक्त में स्पाइसजेट ने बड़ा ऐलान किया है. एयरलाइंस के जारी किए गए बयान के मुताबिक हम इस सर्दी में प्रमुख मार्गों पर मजबूत और बढ़ती मांग देख रहे हैं और भारत के विमानन बाजार में पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करने के लिए संचालन बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं. इस प्रयास के हिस्से के रूप में, हम नियामकीय अनुमोदन के अधीन वर्तमान शीतकालीन समय-सारणी के दौरान 100 अतिरिक्त दैनिक उड़ानें शुरू करने की योजना बना रहे हैं.

स्पाइसजेट ने बयान के जरिए ये भी कहा कि पिछले दो महीनों में हमने डैम्प-लीस्ड विमान और अपने स्वयं के विमान की सेवा में वापसी के मिश्रण के माध्यम से 17 विमानों को सक्रिय संचालन में शामिल किया है. इस उन्नत बेड़े की उपलब्धता हमें उच्च-मांग वाले मार्गों पर अतिरिक्त क्षमता तैनात करने और समग्र नेटवर्क लचीलापन में सुधार करने के लिए परिचालन लचीलापन देती है.

स्पाइसजेट ने दी जानकारी

स्पाइसजेट ने बताया है कि वर्तमान समय-सारणी अवधि में हमारा ध्यान कई और विमान जोड़ने, विमान उपयोग को अधिकतम करने और बेहतर योजना के माध्यम से कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर है. मंगलवार (10 दिसंबर 2025) को एविएशन मिनिस्ट्री ने बयान जारी करते हुए कहा था कि इंडिगो को अपनी उड़ान समय-सारणी में 10 फीसदी की कटौती का आदेश दिया गया है. ऐसे करने से एयरलाइंस को परिचालन को स्थिर करने में मदद मिलेगी. हाल के दिनों में एयरलाइंस की करीब 400 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई हैं, जबकि सैकड़ों विमानों ने देरी से उड़ान भरी है. इसके साथ ही इंडिगो के सीईओ को भी सरकार ने तलब किया है, ताकि वह स्थिति के संबंध में सटीक जानकारी मुहैया करा सकें.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।