लोड हो रहा है...

भारतीय टीम ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में अर्जेंटीना को हराकर कांस्य पदक जीता

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. तमिलनाडु में खेले जा रहे जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करने के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था. इसके बाद 10 दिसंबर को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से हुई. इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया.

अर्जेंटीना को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

अर्जेंटीना के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम काफी दवाब में थी. टीम इंडिया पहले के 3 क्वार्टर में पीछे चल रही थी, लेकिन फिर आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और मुकाबले के बचे 15 मिनट में खेल को पूरी तरह से पलट दिया. टीम इंडिया के लिए सबसे पहले अंकित पाल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया. इसके बाद भारत को तुरंत एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस बार मनमीत सिंह ने गोल दागा और मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया.

साभार : न्यूजनेशन

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।