गुरुवार, मार्च 26 2026 | 02:04:53 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / योगी सरकार ने संभल में एटीएस यूनिट की स्थापना करने का लिया निर्णय

योगी सरकार ने संभल में एटीएस यूनिट की स्थापना करने का लिया निर्णय

Follow us on:

लखनऊ. संभल जिले में चाक-चौबंद कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी पुलिस जल्द ही संभल में शाही जामा मस्जिद के पास एक आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) स्थापित करेगी। इस यूनिट का कार्यालय जामा मस्जिद के पास स्थित सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाया जाएगा।

संभल में क्यों जरूरी ATS यूनिट

  • आतंकी संगठनों के कनेक्शन के कारण स्थापना
  • सत्यव्रत पुलिस चौकी में संचालित होगी एटीएस यूनिट
  • यूपी के अति संवेदनशील जिलों में शामिल है संभल
  • नवंबर 2024 में मस्जिद सर्वे हिंसा के बाद ATS यूनिट
  • कब्रिस्तान के अवैध कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर बनेगा स्थायी परिसर
  • ATS के स्थायी परिसर के लिए सराय शेर खान में 3 बीघा जमीन चिन्हित
  • सर्वे में हुई हिंसा जांच के न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है

यूपी सरकार का ये कदम संभल में शांति भी स्थापित करेगा और आतंकवाद और अपराध पर नकेल भी कसेगा। खास बात यह है कि संभल की यह एटीएस यूनिट मुरादाबाद पुलिस जोन की पहली स्थायी यूनिट होगी। फिलहाल मेरठ, नोएडा और सहारनपुर में एटीएस यूनिटें मौजूद हैं, जबकि मुरादाबाद जोन के अन्य जिलों में केवल टीमें काम कर रही हैं।

SHABD, September 11, 2025

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

UP News: योगी सरकार का बड़ा तोहफा! ₹50,000 करोड़ का निवेश और 50 हजार नौकरियां; निवेश के मामले में यूपी ने रचा नया कीर्तिमान

लखनऊ | मंगलवार, 24 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में …