लोड हो रहा है...

पाकिस्तान की इस्लामाबाद कोर्ट के पास एक आत्मघाती हमले में 12 की मौत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद मंगलवार दोपहर उस वक्त दहल उठी जब जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका हुआ. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज छह किलोमीटर दूर तक सुनी गई.

गैस सिलेंडर या आत्मघाती हमला?

शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि धमाका संभवतः एक कार में लगे गैस सिलेंडर से हुआ. हालांकि, पुलिस ने आत्मघाती हमले की संभावना से भी इंकार नहीं किया है. विस्फोटक वाहन अदालत के मुख्य गेट के पास खड़ा था. घायलों में ज्यादातर वकील और अदालत कर्मचारी बताए जा रहे हैं. पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि कार में कोई संदिग्ध व्यक्ति तो मौजूद नहीं था.

एक दिन पहले फौजी कॉलेज पर हमला नाकाम

धमाके से ठीक एक दिन पहले, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा के वाना शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी तालिबान (TTP) के छह आतंकियों ने एक फौज के अधीन चलने वाले कैडेट कॉलेज पर हमला करने की कोशिश की थी. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए, जबकि तीन को कॉलेज परिसर में घेर लिया गया.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।