लोड हो रहा है...

पितृपक्ष के अवसर पर बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भारी भीड़

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

देहरादून. पितृपक्ष के अवसर पर उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मोक्ष धाम कहे जाने वाले इस तीर्थ में श्रद्धालु अपने पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं। मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष और परिजनों को पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

30 अप्रैल से शुरू हुई बद्रीनाथ यात्रा बारिश के चलते भले ही धीमी हो गई थी, लेकिन अब मौसम अनुकूल होते ही श्रद्धालुओं की रौनक फिर लौट आई है। अब तक 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। पितृपक्ष पर यहां ब्रह्मकपाल तीर्थ का महत्व और भी बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहीं भगवान शिव ने ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति पाई थी। तभी से यह स्थान पितरों को मोक्ष दिलाने वाला धाम माना जाता है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल ने बताया कि ब्रह्मकपाल पर पिंडदान और तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और संतति को उनके आशीर्वाद मिलते हैं।

- Advertisement -

SHABD, September 12, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।