रविवार, सितंबर 20 2026 | 05:02:37 PM

जैन मंदिर के शिखर पर 40 लाख कीमत का 30 किलो सोने से जड़ित कलश चोरी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जैन समाज के मंदिर से लाखों का कलश चोरी हो गया है. यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर में हुई है. यह कलश, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है, मंदिर के शिखर पर स्थापित था.

यह वारदात ज्योति नगर थाने से महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर हुई है. घटना के बाद जैन समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने जब कलश चोरी होने की सूचना सुनी तो वे तुरंत मंदिर के बाहर इकट्ठा हो गए.

कलश का वजन करीब 30 किलोग्राम है और इसे सोने की परत चढ़ाई गई थी. यह कलश पिछले 17 वर्षों से मंदिर के शिखर पर स्थापित था. मंदिर समिति के पदाधिकारी ने बताया कि जैन मंदिर लगभग 25 साल पुराना है और स्थानीय लोगों ने मिलकर इसे सजाया था.

साभार : जी न्यूज

- Advertisement -

 

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी कॉल कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

- Advertisement -

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।