लोड हो रहा है...

जेल से बाहर आते ही आजम खान को वापस मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है. समाजवादी पार्टी के नेता को फिर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान गई है. शनिवार से ही उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड एवं गनर तैनात कर दिए गये हैं. इससे पहले कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी. उत्तर प्रदेश सरकार ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को दी गई ‘वाई-श्रेणी’ सुरक्षा वापस लेते हुए कहा था कि इसकी जरूरत नहीं थी. उन्हें लखनऊ स्थित सुरक्षा मुख्यालय से एक पत्र मिला था, जिसमें कहा गया था कि रामपुर से 10 बार विधायक रहे आजम खान को वाई-श्रेणी की सुरक्षा देने की कोई जरूरत नहीं है. वाई-श्रेणी की सुरक्षा के तहत आजम खान को तीन बंदूकधारी और सुरक्षाकर्मी दिए गए थे, जो उनके आवास पर चौबीसों घंटे तैनात रहते थे.

23 महीने के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं आजम खान

आज़म खान ने 2022 के उत्तर प्रदेश चुनावों में रामपुर विधानसभा सीट से रिकॉर्ड 10वीं बार जीत हासिल की थी. विधायक बनने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था. अक्टूबर 2022 में, उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय ने आजम खान को सदन से अयोग्य घोषित करने की घोषणा की, जिसके एक दिन पहले ही अदालत ने उन्हें भड़काऊ भाषण के एक मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी. लेकिन अब 23 महीने के बाद आजम खान जमानत से बाहर आए हैं.

आजम खान की फिर से बहाल हुई सुरक्षा

उनके जेल से बाहर आने के बाद उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनसे मुलाकात की थी.उन्होंने आजम खान के खिलाफ केस करने को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला था. अब जिस तरह से लोग उनसे मुलाकात कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने फिर से वाई श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी है. शनिवार को बंदूकदारी और गार्ड फिर से उनके आवास पर तैनात कर दी गई है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

- Advertisement -

 

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी कॉल कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

- Advertisement -

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।