लोड हो रहा है...

जापान में 24 घंटे में 5वीं बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, इस बार तीव्रता 6.7 मापी गई

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

टोकियो. जापान में शुक्रवार को भूकंप का बहुत तेज झटका महसूस की गया है। भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई है। इससे जापान के कई शहरों में दहशत फैल गई है। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां इसका आंकड़ा जुटा रही हैं। विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है।

भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे अधिक नुकसान होने की आशंका जाहिर का जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में जापान में आया यह 5वां भूकंप है।

जापान के उत्तर-पूर्व में भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार शुक्रवार को जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी चेतावनी जारी की गई है।  फिलहाल नुकसान या घायलों की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिली है। यह भूकंप इस हफ्ते की शुरुआत में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जो उत्तर में आया था और जिससे प्रशांत तटीय इलाकों में दरारें, हल्का नुकसान और सुनामी पैदा की थी।  सोमवार को जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से दूर आए उस भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हुए थे।

साभार : इंडिया टीवी

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।