रविवार, सितंबर 06 2026 | 08:27:31 AM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / आज से शुरू नहीं होगी माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं को करना होगा और इंतजार

आज से शुरू नहीं होगी माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं को करना होगा और इंतजार

Follow us on:

जम्मू. मौसम फिर माता वैष्णो देवी की यात्रा में बाधा बना है। 26 अगस्त को भारी बारिश और भूस्खलन के बाद से बंद यात्रा 14 सितंबर से शुरू की जानी थी, लेकिन शनिवार शाम को बारिश शुरू होने के बाद श्री माता देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को फिर स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस सूचना को पोस्ट कर भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अगले आदेश की प्रतीक्षा करें।

यात्रा स्थगित होने से निराशा, 1000 श्रद्धालु पहुंचे कटड़ा

जम्मू-कश्मीर सहित देशभर से श्रद्धालु रविवार से माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे मगर सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। श्राइन बोर्ड ने शनिवार देर शाम 14 सितंबर से शुरू होने वाले यात्रा आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दी। श्राइन बोर्ड ने यह फैसला खराब मौसम को लेकर लिया है।

बता दें कि रविवार से यात्रा शुरू होने की सूचना पाकर हर कोई उत्साहित था। देश भर से यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का यहां आना शुरू हो गया है। शनिवार को लगभग 1000 श्रद्धालु कटड़ा पहुंचे। कटड़ा में दुकानों के साथ ही अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान भी खुलना शुरू हो गए। दुकानदार अमित कुमार, कुलदीप कुमार, सुमित सिंह आदि ने बताया कि करीब 20 दिन दुकानें बंद रहने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। होटल मालिक राकेश दुबे, राजेंद्र मेंगी, राजकुमार, महेंद्र कुमार आदि ने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए होटलों में साफ-सफाई का काम लगातार चल रहा था कि शनिवार शाम को पता चला कि यात्रा स्थगित हो गई है। ये सुनकर काफी निराशा हुई।

आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र में मां वैष्णो की यात्रा में यात्रियों की संख्या अधिक देखने को मिल सकती है। मगर अब यात्रा कब शुरू होती है, सभी इसी का इंतजार कर रहे हें। मध्यप्रदेश के जिला खंडवा से मां वैष्णो के दर्शन के लिए धर्मनगरी कटड़ा पहुंचे श्रद्धालु मुकेश कुमार, कृष्ण सिंह, राधा कुमारी, विपिन सिंह आदि ने कहा कि मां वैष्णो की यात्रा शुरू होने का समाचार जैसे ही प्राप्त हुआ तो वह सीधे कटड़ा पहुंचे हैं। अब यहां पहुंचकर पता चल रहा है कि यात्रा फिर से स्थगित कर दी गई है।

दिल्ली से आए श्रद्धालु संजय सिंह, मनीष कुमार, दया कुमारी, ज्योति सिंह आदि ने कहा कि वह बीते वीरवार को मां वैष्णो की यात्रा को लेकर कटड़ा पहुंचे थे। यहां पर पहुंचकर पता चला कि रविवार से यात्रा शुरू हो रही है। हम सभी उत्साह से भर गए लेकिन रविवार देर शाम यात्रा स्थगित होने की सूचना पाकर मायूसी छा गई। इसी तरह देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा आना जारी है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Census 2027 Ladakh Jammu Kashmir Population Enumeration Digital Self Enumeration Process

Census 2027: लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में दूसरे चरण (Population Enumeration) का आगाज़; जानें नियम और तारीखें

जम्मू । सोमवार, 17 अगस्त 2026 भारत में पहली बार आयोजित की जा रही पूरी …