लोड हो रहा है...

शेख हसीना का तख्तापलट कराने वाले शरीफ उस्मान हादी पर बांग्लादेश में दिनदहाड़े फायरिंग

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

ढाका. पाकिस्तान के बाद अब भारत के एक और पड़ोसी देश बांग्लादेश में अज्ञात हमलावरों का खौफ दिखाई देने लगा है. बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट में अहम भूमिका निभाने वाले युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. भारत-विरोधी बयानों के लिए कुख्यात शरीफ उस्मान हादी, बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों में हिस्सा लेने वाला था, लेकिन आम चुनावों की घोषणा के अगले दिन यानी शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को उस्मान को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वो टुकटुक-रिक्शा से जा रहा था.

बेहद नाजुक बनी हुई है उस्मान हादी की स्थिति

हमले के बाद उस्मान हादी को गंभीर हालत में ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को दोपहर करीब 2:40 बजे भर्ती कराया गया. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तुरंत हादी का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों ने कहा कि उस्मान के सिर के दाहिने हिस्से से गोली अंदर घुसी और बाएं हिस्से से बाहर निकल गई. इससे यह साफ है कि बाइक सवार हमलावरों ने उस्मान हादी को पाइंट ब्लैंक से निशाना लगाकर गोली मारी है. डॉक्टरों ने यह भी कहा कि गोली के कुछ छोटे-छोटे कण हादी के दिमाग के अंदर ही फंसे हुए हैं और उन्हें दो बार दिल का दौरा भी पड़ चुका है. यह भी कहा जा रहा है कि हादी को सर्जरी के लिए विदेश भेजने की भी तैयारी है.

फिलहाल हादी को एवेरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों ने कहा कि दिमाग में सूजन और दबाव के कारण हादी की स्थिति खराब है. अगर जरूरत पड़ी तो उनके दिमाग का एक हिस्सा हटाना भी पड़ सकता है.

- Advertisement -

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की पुलिस ने कहा कि यह पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों बाइक सवार काले रंग के हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज दिख रहा है कि हमलावरों ने इस संगीन वारदात को कुछ सेकेंडों में अंजाम दिया है. हादी टुकटुक-रिक्शा पर बैठकर हाई कोर्ट इलाके की ओर से जा रहे थे. तभी पीछे से बाइक सवार हमलावर आए. बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने बंदूक निकाली और बहुत नजदीक ने उस्मान हादी को अपना निशाना बनाया. गोली लगते ही उस्मान रिक्शे से नीचे सड़क पर गिर गए.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

- Advertisement -

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।