लोड हो रहा है...

सर्वे करने गए वन अधिकारियों और पुलिस पर भीड़ के हमले में 47 लोग घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

अहमदाबाद. गुजरात के बनासकांठा जिले में भारी बवाल हो गया। दरअसल लोगों की भीड़ ने शनिवार दोपहर जिले के पाडलिया गांव में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के अधिकारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में कम से कम 47 अधिकारी घायल हुए हैं। हमले की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 लोगों को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को आगे के इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

कलेक्टर बोले- लोगों ने पत्थर, तीर-कमान से किया हमला
बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब पुलिस, वन और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर 9 इलाके में नर्सरी और पौधारोपण का काम कर रही थी। इसी दौरान करीब 500 लोगों की भीड़ वहां पहुंची और अधिकारियों पर हमला बोल दिया। भीड़ ने अधिकारियों पर पत्थर फेंके और तीर-कमान से हमले किए। कलेक्टर ने बताया कि घायल अधिकारियों की हालत स्थिर है। जिस जगह हिंसा हुई, वह इलाका अंबाजी तीर्थ शहर से 14 किलोमीटर दूर दांता तालुका में स्थित है।

साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।