लोड हो रहा है...

अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी गोलीबारी में दो की मौत, आठ घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्ज़ाम के दौरान गोलीबारी की घटना हुई. पुलिस के अनुसार, काले कपड़ों में एक हमलावर ने कम से कम 2 लोगों की हत्या कर दी और 8 अन्य को घायल कर दिया. इस घटना के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावर की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

हमलावर की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर पुरुष था और काले कपड़े पहने हुए था. उसे आखिरी बार बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा गया. डिप्टी चीफ ऑफ पुलिस टिमोथी ओ’हारा ने कहा कि पुलिस कैंपस की इमारतों की तलाशी ले रही है और कूड़ेदानों तक की जांच की जा रही है. घटना के तीन घंटे बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि हमें पीड़ितों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए. यह बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी दी गई है और जांच जारी है.

मेयर का बयान और सुरक्षा अलर्ट

प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने कहा कि इलाके में शेल्टर-इन-प्लेस का ऑर्डर लागू है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर के अंदर रहें और जब तक आदेश हटाया नहीं जाता, बाहर न निकलें. मेयर ने बताया कि घायल आठ लोग क्रिटिकल लेकिन स्थिर स्थिति में हैं. फिलहाल उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पीड़ित छात्र हैं या नहीं.

कैंपस में क्या हालात

शुरुआत में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ को सूचित किया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, लेकिन बाद में बताया गया कि वह व्यक्ति इस घटना में शामिल नहीं था.  पुलिस अब भी हमलावर या हमलावरों की तलाश कर रही है. गोलीबारी बारस एंड हॉली बिल्डिंग के पास हुई, जो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और फिजिक्स डिपार्टमेंट का हिस्सा है. इस बिल्डिंग में 100 से ज्यादा लैब और कई क्लासरूम हैं. घटना के समय यहां इंजीनियरिंग डिजाइन की परीक्षा चल रही थी. एक छात्र ने बताया कि उसने अलर्ट मिलने के बाद लैब में लाइट बंद कर दी और डेस्क के नीचे छिप गया.

- Advertisement -

साभार : एनडीटीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।