लोड हो रहा है...

भारत में फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 364.40 करोड़ रुपए हुआ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. धुरंधर का खुमार दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. धुरंधर हर रोज बॉक्स ऑफिस पर हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दे रही है. अब फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं, इसके बावजूद फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. 10वें दिन धुरंधर ने 5 नए रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है.

  • धुरंधर ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 218 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था.
  • फिल्म ने 8वें दिन 34.70 करोड़ रुपए और नवें दिन 53.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  • अब धुरंधर के सेकेंड संडे यानी 10वें दिन का शुरुआती कलेक्शन भी सामने आ गया है.
  • सैकनिल्क की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने आज रात 11 बजे तक 58 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
  • अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का टोटल कलेक्शन 364.40 करोड़ रुपए हो गया है.

धुरंधर बनी 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म
धुरंधर ने 364.40 करोड़ रुपए कमाकर सैयारा के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी साल रिलीज हुई फिल्म ने सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 329.73 करोड़ रुपए कमाए थे. अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर ये म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म अब तक 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म थी. लेकिन अब ये खिताब धुरंधर के नाम हो गया है.

धुरंधर ने चकनाचूर किए ये चार रिकॉर्ड
सैयारा के अलावा धुरंधर ने 10वें दिन कई दूसरी हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. रणवीर सिंह की क्राइम-एक्शन फिल्म ने सलमान खान से लेकर आमिर खान की फिल्मों को पछाड़ दिया है. धुरंधर ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) और टाइगर जिंदा है (339.16 करोड़) को मात दे दी है. इसके अलावा धुरंधर संजू (342.57 करोड़) और पीके (340.8 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन से भी आगे निकल गई है.

धुरंधर ने 10वें दिन तोड़े ये 5 रिकॉर्ड

- Advertisement -
क्रम संख्याफिल्म का नामकलेक्शन
1.संजू342.57 करोड़
2.पीके340.80 करोड़
3.टाइगर जिंदा है339.16 करोड़
4.सैयारा329.73 करोड़
5.बजरंगी भाईजान320.34 करोड़
साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।