लोड हो रहा है...

भारत ने तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर 2-1 से बढ़त ले ली है।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने माक्ररम के 61 रन की पारी की बदौलत 117 रन का स्कोर बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने 18 गेंद पर 35 रन की पारी खेलकर तेज शुरुआत दी।

गिल ने 28 गेंद पर 28 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 11 गेंद पर 12 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 34 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इस सीरीज में अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:-

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन माक्ररम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खियां, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

भारत की प्लेइंग इलेवन:-

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।