लोड हो रहा है...

राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र के बीच लंदन और जर्मनी के लिए रवाना हुए

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार तड़के लंदन के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से सुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर फ्लाइट नंबर BA 142 से लंदन के लिए उड़ान भरी है। राहुल गांधी लंदन से जर्मनी के लिए जाएंगे। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 1 दिसंबर से शुरू हुआ यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें निर्धारित हैं। सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू होगी, जहां लंबित विधेयकों पर फोकस रहेगा।

अभी तक हंगामे दार रहा ये सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र अब तक हंगामेदार रहा है। मुख्य रूप से वंदे मातरम् में बहस के दौरान और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मतदाता सूची संशोधन और चुनाव सुधारों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल शामिल हुए राहुल गांधी

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें उसने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन में वोट चोरी और अनियमितताओं के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की ये रैली संसद में सरकार और विपक्ष के बीच चुनावी निष्पक्षता को लेकर चल रही तीखी बहस के बीच हुई। इसमें राहुल गांधी भी पहुंचे।

राहुल गांदी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस दोनों को निशाना बनाते हुए जनसभा को संबोधित किया। रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने कहा, ‘वे वोट चोरी करते हैं। चुनाव के दौरान 10,000 रुपये दिए गए। भारतीय निर्वाचन आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून में बदलाव किया ताकि निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके, चाहे वह कुछ भी करे।’

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।