लोड हो रहा है...

कोलकाता टेस्ट में भारत दक्षिण अफ्रीका से 30 रन से हारा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत को साउथ अफ्रीका ने 30 रन से हरा कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. 15 साल के बाद भारत में साउथ अफ्रीका ने भारत को टेस्ट मैच में हराया.भारत को 124 रन का टारगेट मिला था. भारतीय टीम दूसरी पारी में 93 रन बनाकर आउट हो गई. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 31 रन की पारी खेली, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 4 विकेट तो वहीं, केशव महाराज और मार्को जानसेन ने दो विकेट चटकाए. मार्क्रम एक विकेट लेने में सफल रहे. बता दें कि तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 पर आउट हो गई. भारत को साउथ अफ्रीका ने 124 रनों का टारगेट दिया था. साउथ अफ्रीका की ओर से टेम्बा बावुमा ने 55 रन की नाबाद पारी खेली, भारत की ओऱ से सबसे ज्यादा विकेट जडेजा ने चटकाए. जड्डू ने 4 विकेट अपने नाम किए, सिराज और कुलदीप 2-2 विकेट लेने में सफल रहे .बुमराह और अक्षऱ पटेल एक विकेट हासिल कर पाए.

हार के बाद इरफान पठान ने किया रिएक्ट

“दुनिया भर में टर्निंग ट्रैक पर स्पिन खेलने की क्षमता में ज़रूर कमी आई है, लेकिन भारत की इस तरह की बल्लेबाज़ी दिखाती है कि हमारी अपनी क्षमता भी कितनी कम हो गई है. मुलायम हाथ, कलाई का काम, सबमें भारी गिरावट आई है.”

शुभमन गिल पहले टेस्ट से बाहर

तीसरे दिन एक बड़ी खबर सामने आई थी, भारत के कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द के कारण अब दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे. बीसीसीआई ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी. और बताया कि गिल अब पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे. गिल की जगह अब तीसरे दिन भारत की कप्तानी ऋषभ पंत ने की थी.

- Advertisement -

भारत की प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन : एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज

साभार : एनडीटीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

- Advertisement -

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।