लोड हो रहा है...

आईपीएल 2026 में कार्तिक शर्मा बने बिकने वाले सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. आकिब नबी डार और प्रशांत वीर के बाद कार्तिक शर्मा एक नया नाम उभर कर सामने आया है. IPL 2026 की नीलामी में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. कार्तिक शर्मा का बेस प्राइस केवल 30 लाख रुपये था और 14.20 करोड़ रुपये की बोली ने उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर बना दिया है.

कार्तिक शर्मा पर सबसे पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई, लेकिन उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच उन्हें खरीदने के लिए तगड़ी जंग देखने को मिली. LSG के हाथ खींचने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को टक्कर दी. अंत में CSK ने 14.20 करोड़ की बोली लगाकर 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा को खरीदा. बता दें कि कार्तिक एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

कौन हैं कार्तिक शर्मा?

कार्तिक शर्मा भारतीय घरेलू क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. उन्हें बड़े शॉट लगाने के लिए जाना जाता है और तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 5 मैचों में राजस्थान के लिए 160 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 133 रन बना चुके हैं. कार्तिक शर्मा की एक खासियत यह भी है कि वो डेथ ओवरों में आकर बड़े शॉट्स लगाते हुए फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं.

राजस्थान के लिए अंडर-14 और फिर अंडर-16 लेवल पर भी नाम कमाया. उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक 12 मैचों में 334 रन बनाए हैं. उनका टी20 स्ट्राइक रेट करीब 163 का है. चूंकि कार्तिक विकेटकीपर होने के साथ-साथ हिटिंग पावर लेकर आते हैं, इससे वो अगले सीजन के लिए कई टीमों की समस्या हल कर सकते थे.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।